google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीआरपीएफ भर्ती रैली के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें रैली की डेट और जगह

सेना ज्वॉइन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स ने भर्ती रैली नोप्टिफिकेशन जारी किया है. सीआरपीएफ भर्ती रैली 10 से 22 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में आयोजित की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार इस सीआरपीएफ भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं. आवेदन ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों के ऑफलाइन आवेदन पत्र भर्ती रैली के दौरान भी अधिकारीयों द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे. भर्ती नोटिफिकेशन नीचे उपलब्ध है, इसमें उम्मीदवार डिटेल में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.   

CRPF Recruitment 2022 Rally: सीआरपीएफ भर्ती की डिटेल में जानकारी 

सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स भर्ती रैली अभियान के माध्यम से कुल 400 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा गया है. रैली में जाने से पहले उम्मीदवारों को योग्यता, शारीरिक मापदंड और अन्य जानकारी डिटेल में पाने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.

CRPF Recruitment 2022: इन जगहों पर आयोजित की जाएगी सीआरपीएफ भर्ती रैली 

  • बीजापुर – 128 रिक्तियों के लिए  
  • दंतेवाड़ा – 144 रिक्तियों के लिए 
  • सुकमा – 128 रिक्तियों के लिए

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)