राजधानी के द्वारका इलाके में बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां सेक्टर-9 स्थित इलाके में किसी अज्ञात लोगों ने बेजुबान डॉगी को फांसी की सजा दे दी. डॉगी का शव गले में रस्सी बंधा हुआ पेड़ से लटका मिला है. वहीं दूसरे एक और डॉगी की हत्या कर उसे पास में ही दीवार के पास फेंक दिया गया.
दिल्ली में ऐसी घटना सामने आने के बाद लोग इसे क्रूरता की हद बता रहे हैं. वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर लिया और दोनों डॉगी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
बता दें कि दिल्ली पुलिस को इलाके में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने डॉगी का शव पेड़ से लटके होने की जानकारी दी. उसने बताया कि वह इन आसपास आवारा घूमने वाले डॉगी को रोजाना खाना खिलाता था. जब वह इन डॉगी को खाना खिलाने के लिए ढूंढ रहा था तो काफी तलाश करने के बाद उसे एक डॉगी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, उसके गले में रस्सी बंधी थी. वहीं पास में दूसरे डॉगी का शव भी पड़ा हुआ था.
- चुनार क्षेत्र के उप निबंधक कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप एवं नया शुल्क एवं पंजीयन रविंद्र जायसवाल ने कियासमाज जागरण मीरजापुर /चुनार क्षेत्र के उपनिवंधक कार्यालय का नवीन भवन का लोकार्पण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन के कर कमलों द्वारा किया गया।यह कार्यालय दो करोड़ 70 लख रुपए से कार्य दाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास निगम प्रयागराज द्वारा आधुनिक तकनीकी से बनाया गया। रविंद्र जायसवाल ने कहा कि…
- हत्या के आरोप में तीन नामजद के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्जचक्काजाम शुरू होते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी का दिया आश्वासन समाज जागरण मीरजापुर /लालगंज थाना के दुबार कला पुलिस चौकी अंतर्गत जैकर गांव के पास सिरसी नहर में बुधवार रात 8 बजे टोटो चालक एवम आर्केस्ट्रा संचालक 22 वर्षीय दिलीप कुमार उर्फ दीपक कोरी की सुखी नहर में लहुलुहान घायल व…
- अदलहाट में धूमधाम से आदर्श ब्राह्मण मंच ने मनाया परशुराम जन्मोत्सववक्ताओं ने दिया ब्राह्मण एकजुटता पर बल समाज जागरण मीरजापुर /क्षेत्र के अदलहाट बाजार में पथरौरा नहर पर स्थित एक लान में आदर्श ब्राह्मण मंच उत्तर प्रदेश द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में ब्राह्मणों की एकता पर जोर देते हुए…
- बगीचे में मिला अधेड का शवसमाज जागरण रंजीत तिवारीरामेश्वर वाराणसी।।कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव स्थित एक आम के बगीचे में शुक्रवार को 60 वर्षीय एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।मृतक की पहचान अर्जुनपुर निवासी राजेंद्र दुबे (लगभग 60…
- हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर के 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानितबिकास रायब्यूरो चीफ गाजीपुरदैनिक समाज जागरण हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर, गाजीपुर में यूपी बोर्ड का सत्र 2025-26 का परिणाम जारी हुआ। कक्षा 10वीं व 12वीं में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रबन्धक फादर पी० विक्टर ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि…








