दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट राजकुमार भगत
पाकुड़/ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के लंबित मांग को रेलवे के द्वारा पूरा किया जा रहा है। पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर उपरी पैदल पुल को माल गोदाम की ओर विस्तारीकरण के कार्य को मूर्त रूप दिया जा रहा है। ऊपरी पैदल ओवर ब्रिज में लिफ्ट लगाने तथा उपरी पैदल पथ के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे कनिय अभियंता परितोष रंजन के नेतृत्व में पुल के निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पाकुड़ के कनिय अभियंता सुरेंद्र प्रसाद मुर्मू,ईस्टर्न रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय,सचिव राणा शुक्ला,समाजसेवी सुशील साहा अभिकर्ता शैलेन चक्रवर्ती,मनीष कुमार सिंह समीर मंडल आदि मौजूद रहे। कनिय अभियंता परितोष रंजन ने बताया कि बहुत जल्द ही माल गोदाम की ओर ऊपरी पैदल पुल के विस्तारीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर प्लिंथ लेवल पर कर लिया गया है। बिजली विभाग के द्वारा विद्युत तार को शिफ्ट करने की आवश्यकता है। उपरी पैदल पुल के विस्तारीकरण का कार्य जल्द ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



