रानीगंज।
अररिया जिले के रानीगंज में शुक्रवार की अहले सुबह पत्रकार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।रानीगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक अखबार के पत्रकार को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार अहले सुबह की है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और पत्रकार के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से पत्रकार विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने भाई के मर्डर केस में इकलौता गवाह था। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पत्रकार की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि विमल कुमार के भाई की भी 2019 में हत्या हुई थी। इस केस में वे इकलौते गवाह थे। फिलहाल पत्रकार की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक रानीगंज के प्रेम नगर स्थित घर में दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उन्हें पहले घर से बाहर बुलाया। फिर अंदर घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। विमल के 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है।
बताया जा रहा है कि विमल कुमार के भाई की भी 2019 में हत्या हुई थी। इस केस में वे इकलौते गवाह थे। फिलहाल विमल कुमार की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।
अररिया के माननीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि चचा भतीजा की इस सरकार को जंगलराज नहीं कहा जाय तो क्या कहा जाय। इस सरकार में जान माल़ की कीमत नहीं है। पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है।
इधर भाजपा के लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह,लोकसभा मीडिया प्रभारी किमी आनंद, जोकिहाट से भाजपा के प्रत्याशी रहे युवा दिलों के धड़कन भाई रंजीत यादव, जिला मंत्री डा. सुस्मिता ठाकुर आदि ने घटना की तीव्र भर्त्सना की है।
- समावेशन : खुद से शुरुआत ……*डा० सुमन शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, एससीआरटी दिल्ली अति संवेदनशीलता कई बार इस रूप में भी नज़र आती है कि लोग सामान्य होने का भी मौका नहीं देते l जैसे किसी दिव्यांग व्यक्ति के हल्का सा हिलते ही – अरे ! कहा जा रहे हैं ?, कोई मदद करे ?, परेशान न हो हमें बताओ आदि-आदि…
- बृज की रसोई : प्रदोष व्रत के पावन अवसर पर कढ़ी-चावल वितरण का आयोजन– मानवता की सेवा में एक और सुंदर प्रयास लखनऊ, आशियाना। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित जनसेवी पहल बृज की रसोई द्वारा इस रविवार, 8 जून 2025 को ज्येष्ठ माह के प्रदोष व्रत के पावन अवसर पर नि:शुल्क कढ़ी-चावल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इण्डियन हेल्पलाइन के संस्थापक विपिन शर्मा बताते है यह आयोजन विगत…
- खेती मे नवीनतम तकनीकों को अपनाएं किसान*खेती मे नवीनतम तकनीकों को अपनाएं किसान* *विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि वैज्ञानिकों के विचार* *दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी*चोलापुर : किसान खेती में की नवीतम तकनीकों का प्रयोग करें, खेती में आधुनिक व नवीतम तकनीकों के प्रयोग से ही उत्पादन में वृद्धि होगी जो किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक होगी।उक्त…
- मिलिए ओडिशा की प्रसिद्ध प्रथम महिला कलाकार श्रीमती “बसंत कुमारी सामंत” से।भुवनेश्वर:- भारतीय स्वतंत्रता के ठीक एक दशक बाद जब ओडिशा के पहले ललित कला संस्थान, गवर्नमेंट स्कूल ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट्स की स्थापना खलीकोट में की गई थी, तो पेंटिंग में पेशेवर करियर के बारे में सपने देखना तो दूर की बात थी, औसत ओडिया परिवारों में लड़कियों को घर की चारदीवारी से आगे देखने…
- लूट कांड के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना पुलिस ने डकैती एवं लूट कांड के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नबीनगर थाना कांड संख्या 76/25 के तहत लूट…