रानीगंज।
अररिया जिले के रानीगंज में शुक्रवार की अहले सुबह पत्रकार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।रानीगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक अखबार के पत्रकार को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार अहले सुबह की है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और पत्रकार के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से पत्रकार विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने भाई के मर्डर केस में इकलौता गवाह था। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पत्रकार की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि विमल कुमार के भाई की भी 2019 में हत्या हुई थी। इस केस में वे इकलौते गवाह थे। फिलहाल पत्रकार की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक रानीगंज के प्रेम नगर स्थित घर में दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उन्हें पहले घर से बाहर बुलाया। फिर अंदर घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। विमल के 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है।
बताया जा रहा है कि विमल कुमार के भाई की भी 2019 में हत्या हुई थी। इस केस में वे इकलौते गवाह थे। फिलहाल विमल कुमार की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।
अररिया के माननीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि चचा भतीजा की इस सरकार को जंगलराज नहीं कहा जाय तो क्या कहा जाय। इस सरकार में जान माल़ की कीमत नहीं है। पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है।
इधर भाजपा के लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह,लोकसभा मीडिया प्रभारी किमी आनंद, जोकिहाट से भाजपा के प्रत्याशी रहे युवा दिलों के धड़कन भाई रंजीत यादव, जिला मंत्री डा. सुस्मिता ठाकुर आदि ने घटना की तीव्र भर्त्सना की है।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 09 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 09 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें लोग और…
- वायरल वीडियो पर रेलवे का बड़ा एक्शन: एसी फर्स्ट क्लास कूपे सजाने के मामले में टीसी निलंबित, जांच के आदेशनई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास कूपे की सजावट का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एक टिकट परीक्षक (टीसी) को निलंबित कर दिया है तथा पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।…
- स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएमसदर अस्पताल का सघन निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।8 जुलाई। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने सदर अस्पताल, किशनगंज का व्यापक…
- मोबाइल छिनतई कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तारवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।शहर में हुई मोबाइल छिनतई की घटना का किशनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर छिनतई किया गया मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड तथा घटना में…
- Top 5 Bikes 2026: आपके लिए कौन-सी बाइक है बेस्ट?Top5Bikes #BikeComparison #Hunter350 #ApacheRTR1604V #PulsarNS400Z #HeroXtreme250R #YamahaMT15 #AutoNews #BikeNews #SamajJagran Discover more from समाज जागरण Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








