रानीगंज में पत्रकार की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारी,भाई के मर्डर केस में था गवाह। दैनिक जागरण के पत्रकार था विमल कुमार की हत्या से क्षेत्र मे फैला सनसनी ।
रानीगंज।
अररिया जिले के रानीगंज में शुक्रवार की अहले सुबह पत्रकार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।रानीगंज में बेखौफ बदमाशों ने एक अखबार के पत्रकार को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार अहले सुबह की है। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और पत्रकार के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से पत्रकार विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने भाई के मर्डर केस में इकलौता गवाह था। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पत्रकार की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि विमल कुमार के भाई की भी 2019 में हत्या हुई थी। इस केस में वे इकलौते गवाह थे। फिलहाल पत्रकार की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक रानीगंज के प्रेम नगर स्थित घर में दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार की शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उन्हें पहले घर से बाहर बुलाया। फिर अंदर घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। विमल के 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है।
बताया जा रहा है कि विमल कुमार के भाई की भी 2019 में हत्या हुई थी। इस केस में वे इकलौते गवाह थे। फिलहाल विमल कुमार की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।
अररिया के माननीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि चचा भतीजा की इस सरकार को जंगलराज नहीं कहा जाय तो क्या कहा जाय। इस सरकार में जान माल़ की कीमत नहीं है। पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है।
इधर भाजपा के लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह,लोकसभा मीडिया प्रभारी किमी आनंद, जोकिहाट से भाजपा के प्रत्याशी रहे युवा दिलों के धड़कन भाई रंजीत यादव, जिला मंत्री डा. सुस्मिता ठाकुर आदि ने घटना की तीव्र भर्त्सना की है।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 25 अप्रैल 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 25 अप्रैल 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें शैक्षिक संसाधन…
- गौतमबुद्धनगर: 25 स्थानों पर मेडिकल कैंप, हजारों श्रमिकों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभGautam Buddh Nagar health camp 2026 | workers medical camp Surajpur | DM inspection news | free health checkup UP | CM health initiative गौतमबुद्धनगर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रमिक कल्याण को लेकर बड़ा स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिले में स्वास्थ्य विभाग, निजी अस्पतालों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 25…
- किशनगंज: कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने एसपी व डीएम से की शिष्टाचार भेंटKishanganj Congress District President | Shababul Akhtar meeting SP DM | Bihar political news | courtesy meeting news किशनगंज में नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पदभार संभालने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किशनगंज जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने जिले के एसपी और डीएम से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा…
- वाराणसी की साक्षी पांडेय ने बढ़ाया जिले का मान, विधायक ने किया सम्मानSakshi Pandey topper Varanasi | UP Board result 2026 | Rohaniya MLA honored student | district topper news वाराणसी के अलाउद्दीनपुर गांव की होनहार छात्रा साक्षी पांडेय ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। साक्षी ने जिले में प्रथम स्थान और प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त…
- इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni का ‘What Jhumka’ लुक वायरल, भारतीय सोशल मीडिया में मचा तहलकाGiorgia Meloni jhumka selfie | Indian social media reaction | Alia Bhatt What Jhumka trend | cultural fusion fashion इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni एक बार फिर अपने स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार उनका एक सेल्फी लुक चर्चा में है, जिसमें वह सिल्वर चांदबाली स्टाइल झुमके पहने नजर आईं।…








