दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर माननीय विधायक नगीना मनोज पारस, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशलेंद्र सिंह, खनिज अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि जिला खनिज फाउण्डेशन न्यासों की संरचना और उनके कृत्यों का विनियमन करने और खनन क्रियाकलापों के प्रभावित क्षेत्रों में विकास सम्बन्धी क्रियाकलाप सम्पादित करने की रीति को विहित करने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास नियमावली, 2017 का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यास निधि/उक्त खाते से नियमावली में दी गयी व्यवस्थानुसार कुल धनराशि का कम से कम 60 प्रतिशत खनिज प्रभावित क्षेत्र में पेय जल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियन्त्रण के उपाय, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, वयोवृद्ध एवं निःशक्त लोगों का कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता पर व्यय किया जाना है तथा 40 प्रतिशत धनराशि अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र भौतिक अवसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास, खनन वाले जिले में पर्यावरणीय गुणवत्ता में वृद्धि करने के लिए कोई अन्य उपाय, फाउण्डेशन के न्यासियों द्वारा उक्त परियोजना के लिए तैयार की गयी वार्षिक कार्य योजना के अनुसार जिले में खनन सक्रियाओं से प्रभावित क्षेत्रों का विकास सामाजिक और आर्थिक परियोजना के लिए स्थानीय अवसंरचना का सृजन, रोजगार एवं स्वरोजगार क्षमताओं के सृजन के लिए कौशल विकास तथा क्षमता निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना, के साथ वर्ष में प्राप्त न्यास द्वारा प्राप्त कुल निधि की अनाधिक 5 प्रतिशत धनरााशि न्यास द्वारा अपने प्रशासनिक या अधिष्ठान व्ययों की पूर्ति के लिए व्यय की जा सकती है।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने निर्देश दिए कि प्रस्ताव को सापेक्ष जनपद के आकाक्षांत्मक विकास खण्ड कोतवाली में 09 तथा नजीबाबाद में 12 प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 01-01 एस्ट्रोनॉमी लैब निर्माण, विकास खण्ड कोतवाली में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ग्राम महेशपुर (हीरावाली) में इंटरलॉकिंग का कार्य तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पुरैनी में मिटटी भराव कार्य, विकास खण्ड नजीबाबाद में 02 समग्र विद्यालयों बैरमपुर व सिकरोडा तथा 01 प्राथमिक विद्यालय इस्सेपुर में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कार्य, विकास खण्ड नजीबाबाद में 03 तथा विकास खण्ड कोतवाली में 02 नग आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण सहित अन्य प्रस्तावित कार्यों को नियमानुसार नामित कार्यदायी संस्था से ही कराया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खनिज फाउण्डेशन न्यास निधि में उपलब्ध धनराशि को जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल कर उसे पूरा कराएं। उन्होंने विधायक नगीना पारस द्वारा प्रस्तावित धर्मशालाओं में टायल्स आदि के कार्य के प्रस्ताव को कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।



