दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
किरतपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने रविवार की रात्रि किरतपुर शहर में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के साथ शहर के बाजार में वह भीड़भाड़ वाले स्थान पर पैदल फ्लैग मार्च किया उन्होंने बताया किरतपुर थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु पैदल गस्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तो वहीं थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने नाबालिक किशोर को रोक कर बाइक नहीं चलने की अपील की और दो पहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट लगाने की अपील की और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अपील की किरतपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ लगातार कस्बे में पैदल गस्त करते नजर आ रहे हैं। आपको यहां यह भी बताते चले कि जब से किरतपुर थाना की वीरेंद्र कुमार ने कमान थामी है।तभी से थाना क्षेत्र व कस्बे में लगातार पुलिस बल के साथ गस्त करते नजर आ रहे हैं।उनका मकसद थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।ओर इसी उद्देश से उन्होंने पुलिस बल के साथ रविवार की रात्रि की शाम कस्बे में पैदल गस्त किया उन्होंने कस्बे वासियों से जन संवाद कर कानून व्यवस्था बनाए रखना कानून का पालन करने ओर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



