google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोरखपुर में लगेगा बृहद रोजगार मेला

शशिकांत ओझा ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया है कि दिनांक तीन अगस्त को मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन मंडली सेवायोजन कार्यालय गोरखपुर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।
आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति होने की संभावना है l इस मेले में 50 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। तकनीकी, गैर तकनीकी तथा अन्य पदों पर विभिन्न अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करेंगे। जिले के सभी बेरोजगार अभ्यर्थी अपने समस्त प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी लेकर इस मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। और अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)