google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिये जोर

समाज जागरण ब्यूरो

सोनभद्र। जनपद के प्राथमिक विद्यालय सहजन खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिये। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षा प्रदान की जाए तथा पठन-पाठन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने शौचालय, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली गयी तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)