google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामायण के ‘लक्ष्मण’ हुए गदगद, रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मिला न्योता, रामानंद सागर को किया धन्यवाद

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शुक्रवार से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ हो गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस भव्य कायर्क्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले हैं. इस कार्यक्रम के लिए कई दलों के नेताओं से साथ बॉलीवुड और साउथ के कई कलाकारों को न्योता गया है. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम और सीता का किरदार निभाने वाले दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल को पहले ही न्योता मिल चुका है, लेकिन शो में ‘लक्ष्मण’ की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी इस बात से खफा थे कि उन्हें इस पल का साक्षी होने के लिए न्योता नहीं मिला. लेकिन, भव्य कार्यक्रम से पहले उन्हें न्योता मिल गया है.

राम मंदिर जन्मभूमि कार्यक्रम के लिए राजनेताओं के अलावा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, दीपिका चिखलिया, कंगना रनौत, अक्षय कुमार, रणदीप हुडा और अन्य जैसे बड़े सितारों को आमंत्रित किया गया है. रामानंद सागर की ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ कुछ वक्त पहले तक खफा थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी नाराजगी को दूर कर लिया है.

दरअसल, न्योता न मिलने पर हाल ही में सुनील लहरी ने निराशा जाहिर की थी, लेकिन अब आखिरकार उन्हें न्योता मिल गया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने भगवान और अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने प्रार्थना की कि उन्हें निमंत्रण मिलेगा और अब उन्हें निमंत्रण मिल गया है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)