समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने अपनी सांस्कृतिक प्राथमिकताओं को दोहराया। न्यास की ओर से संकल्प लिया गया कि वे सनातन धारा के महापुरुषों और महनीय मातृशक्ति की महान एवं प्रेरणादायी कथाओं को न केवल संरक्षित करेंगे, बल्कि उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोकप्रचलित भी बनाएंगे।
न्यास का आधिकारिक संदेश: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सनातन प्रेरणापुंज को सदैव प्रज्वलित रखने हेतु कृतसंकल्प है। न्यास समाज में सनातन चेतना को जागृत रखने के अपने पावन दायित्व को अंगीकृत कर चुका है और इस दायित्व के सुचारू व निरंतर निर्वहन के लिए हमेशा सजग और तत्पर रहेगा।इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में मंदिर न्यास के वरिष्ठ अधिकारीगण, अर्चक, सेवादार, सुरक्षाकर्मी तथा बाबा के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से आए सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित रहे।



