google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन्मदिवस पर रक्तदान महादान का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। शौर्य शिखर सोलर एनर्जी एवं अभ्युदय सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हरहुआ स्थित कार्यालय परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्रीमती पूजा दीक्षित के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा दीक्षित ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ने कहा हम सभी को समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए जिससे हम किसी के जीवन बचाने में सहयोग कर सके।

इस अवसर पर बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने भी शिविर में पहुंचकर आयोजन की सराहना की।शिविर में मनीष चौबे, सुजीत पाण्डेय (सिंटू), दिलीप दुबे, अमिताभ दुबे, रजत पाण्डेय, नीरज मिश्रा, राहुल सोनी, पवन तनया पाण्डेय सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान किया। रक्त संग्रह का कार्य स्वामी हरसेवानंद ब्लड बैंक, सुंदरपुर की टीम द्वारा संपन्न कराया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं काशी विश्वनाथ स्पर्श रुद्राक्ष माला भेंट कर सम्मानित किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)