शहर में राम बारात निकालकर रामलीला का हुआ शुभारंभ
कई जगहों पर लोगों ने किया राम बारात का भव्य स्वागत
महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम रही मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद
नोएडा। सेक्टर 46 के रामलीला ग्राउंड में चल रही श्रीराम लखन धार्मिक लीला में पांचवें दिन शाम5:00 बजे रामलीला ग्राउंड से रामबारात प्रारंभ हुई ,जो सेक्टर 46 में घूमते हुए वापस 7:30 बजे रामलीला ग्राउंड पहुंची।
इसके बाद रामलीला में राम विवाह व डांडिया का कार्यक्रमआयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिमला बाथम अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने रामलीला में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुएकहा कि जिस प्रकार अत्याचारी रावण पर राम ने सत्य की लड़ाई लड़ते हुए विजय प्राप्त की।
उसी प्रकार उत्तर प्रदेश की सरकार भी रावण जैसे अत्याचारी लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़कर उन्हें सलाखों में डालने का काम कर रही है, बिमला बाथम ने कहा कि जो महिलाओं के साथ अत्याचार करते हैं।
उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश की पुलिस, सरकार के इशारे पर कार्यवाही कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रामलीला देखने के बाद भी अत्याचारी बाज नहीं आ रहे।
जिसके चलते उत्तर प्रदेश की पुलिस ऐसे रावण जैसों पर शिकंजा कस रही है।
जो आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रामपाल रघुवंशी, विपिन मल्हन, विपिन गर्ग मौजूद रहे।
वही लीला संचालक पंडित कृष्ण स्वामी ने जहां प्रभु राम की बरात सफलतापूर्वक निकलवाई ।
वही रामलीला में महाराज दशरथ सुमेत वशिष्ठ और राम लक्ष्मण, भरत ,शत्रुघ्न के साथ राजा महाराज अयोध्या से बरात लेकर जनकपुरी पहुंचे।
उनका भव्य स्वागत महाराजा जनक शतानंद द्वारा किया गया। इसके बाद रामलीला में राम के तीनों भाइयों का विवाह का आदेश महाराजा द्वारा दिया गया और महाराजा जनक और उनके भाई की पुत्रियों के साथ विवाह उत्सव आयोजित किया गया।
इसके बाद डांडिया उत्सव का भी धूमधाम से आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का जहां स्वागत किया। वही उन्होंने कला का प्रदर्शन दिखा रहे कलाकारों की भी सराहना की। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, पूनम सिंह ,राजेंद्र जैन, संजय गोयल, विपिन अग्रवाल ,आलोक गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, विकास बंसल, सुभाष शर्मा ,संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल, जगदीश भारद्वाज, शरद सिन्हा ,चौधरी रामअवतार, डॉ वीके गुप्ता, सुनीता गुप्ता ,वीरेंद्र चौधरी ,हरीश गौड़ ,रामवीर यादव, विनय चौहान आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विपिन अग्रवाल अध्यक्ष श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



