समाज जागरण नोएडा
नोएडा प्राधिकरण में प्रधान महाप्रबंधक पद पर तैनात राजीव त्यागी का हुआ तबादला। राजीव त्यागी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में थे। श्री त्यागी को नोएडा प्राधिकरण सिविल से हटाकर यूपीसीडा से संबंध किया गया है, साथ उनको निर्दशित किया गया है कि अपनी नवीन तैनाती स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करते हुए शासन को सूचना दे।
उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव रजनीकांत पांडे की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि राजीव त्यागी प्रधान महाप्रबंधक को निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी नवीन तैनाती को ग्रहण करे और शासन को सूचित करे। दूसरी तरफ कई न्यूज साइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्री त्यागी प्राधिकरण में आपसी राजनीतिक ईर्ष्या के शिकार हुए है, तो कुछ लोगो का कहना है कि यह योगी सरकार है कोई कितना भी कोई रसूख क्यों न हो कार्यवाही अवश्य होती है। हालांकि प्रतिनियुक्ति मामले में स्वयं औद्योगिक विकास मंत्री नें कई सवाल खड़े किए थे।
बताते चले कि औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने पत्र में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सहायक अभियंता (एई) राजीव त्यागी की दी गई प्रतिनियुक्ति पर सवाल उठाया था। कहा, त्यागी को जीडीए में मृतक आश्रित कोटे से अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी गई थी।
अमर उजाला में छपी खबरों के अनुसार (22 जुलाई)
इसके बाद वर्ष 2008 में नियम कायदों को ताक पर रखकर औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों ने त्यागी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती देते हुए उनके समकक्ष के बजाय उससे दो रैंक ऊपर के पद पर नियुक्ति दे दी।
प्राधिकरण के सक्षम अधिकारियों के त्यागी पर फिदा होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिनियुक्ति के बाद न्यूनतम कार्यकाल पूरा किए बिना ही त्यागी की सेवा को औद्योगिक विकास विभाग में विलय कर दिया गया।
बिना पद के प्रमोशन भी दिए गए
वर्ष 2016 में त्यागी को पहले उप महाप्रबंधक (डीजीएम) और कुछ दिन बाद महाप्रबंधक (जीएम) के पद पर पदोन्नति दे दी गई। प्राधिकरण के अधिकारियों की मेहरबानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ दिन बाद ही त्यागी को प्रधान महाप्रबंधक (पीजीएम) के पद पर प्रोन्नति दे दी गई, जबकि उस समय प्राधिकरण में यह पद सृजित भी नहीं थे। साथ ही त्यागी को प्राधिकरण के महत्वपूर्ण काम दे दिए गए।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








