google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खरौंधा गांव के कब्रिस्तान मे किया गया 1हजार पौधा रोपण

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 29 जुलाई 2024 नगर पंचाय नबीनगर के वार्ड 05 स्थित खरौंधा गाँव के कब्रिस्तान मे बड़े पैमाने पर पौधा रोपण का कार्य किया गया है।नगर पंचायत नबीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह ने बताया कि वार्ड 5 के खरौंधा गांव के समीप कब्रिस्तान मे एक हजार पौधों को लगाया गया है।उन्होंने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है।जिस तरह से तापमान मे वृद्धि हो रही है इसे नियंत्रण के लिए पौधा रोपण आवश्यक है।विपिन सिंह ने कहा कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र मे बड़े पैमाने पर पौधा रोपण कर ग्रीन नगर पंचायन बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)