दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 290 जुलाई 2024 नई दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राऊज आई ए एस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट स्थित लाइब्रेरी में बीते शनिवार को देर शाम पानी घुसने से औरंगाबाद जिले के नबीनगर की छात्रा तान्या सोनी की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों से मिलने नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह पहुंचे।विधायक के साथ नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन कुमार सिंह सहित अन्य वार्ड पार्षद ने दुःख की घड़ी में नबीनगर के मस्जिद गली स्थित आवास पर परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया और सरकार से मांग किया कि दोषियों पर कड़ी कारवाई किया जाय।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



