अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
जमशेदपुर (झारखंड) 05 नवंबर 2024:– छठ महापर्व पर गोविन्दपुर में 1000 गन्ना का हुआ वितरण ।भारतीय जनसेवक परिषद के सौजन्य से केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में छठ महापर्व के अवसर पर दुर्गा हाट बाजार, छोटागोविन्दपुर में छठ ब्रतधारियों के लिए नि:शुल्क 1000 हजार गन्ना वितरण किया गया. छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सेवा अभियान में परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, परिषद के महानगर अध्यक्ष संदीप झा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, अविनाश सिंह, रोहित कुमार सिंह, रतन कुमार सिंह, राजकुमार झा, संदीप प्रसाद, नागेन्द्र तिवारी के अलावा जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष अरविंद साहु, परिषद के संरक्षक देवशरण सिंह, हरेन्द्र मिश्रा, संतोष सिंह, रौशन सिंह बिट्टू, सत्यनारायण राव, अमित कुमार, रवि कुमार आदि शामिल हुए.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



