google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

3 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई,11 वर्षीय लक्ष्मी सिरका

सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी पारा टोला निवासी 11 वर्षीय लक्ष्मी सिरका अंततः ज़िंदगी की जंग हार गई। 3 अगस्त को रात के वक्त ज़हरीले सांप ने काट दिया था। तब से लक्ष्मी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी।
11 वर्षीय लक्ष्मी सिरका अपने घर पर सो रही थी कि तभी अचानक जहरीले करैत सांप ने लक्ष्मी को काट लिया, जैसे ही परिजनों की नजर सांप पर पड़ी, परिजनों ने सांप को वही मार डाला और बच्ची को आनन फानन में एम जी एम अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन दिनों से बच्ची जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी और अंततः बच्ची जिंदगी की जंग हार गई। इधर मौत की खबर मिलते ही परसुडीह पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)