राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत स्थित गिधिनिया में मृतक शनिचर सोरेन के परिजनों से मिलकर स्थानीय प्रशासन पदाधिकारियों बीडीओ अखिलेश कुमार एव़ सीओ नित्यानंद दास ने सड़क,पुल पुलिया निर्माण कराने का आशवासन दिया।उन्होंने बताया मृतक के परिजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । पारिवारिक लाभ के तहत मुआवजा,बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी,बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास के तहत पक्का मकान,बिरसा सिंचाई के तहत कूप निर्माण योजनाओं का लाभ मृतक के परिजनों को दिया जाएगा।वर्तमान में मृतक की पत्नी को पेंशन की स्वीकृति व राशन उपलब्ध कराया गया है।सड़क न होने के कारण स्थानीय प्रशासन को मृतक के घर जाने के लिए चित्रामो से गिधिनियां तक सफर पैदल व नदी, नालों को पार कर जाना पड़ा।बीडीओ अखिलेश ने बताया मृतक के परिजनों को हर संभव मदद किया जा रहा है।वर्तमान में गिधिनियां गांव में पानी की किल्लत को देखते हुए दो बंद पड़े चापानल को मरम्मती का आदेश विभाग को व एक सोलर जल मीनार का निर्माण आदेश पंचायत सचिव को दिया गया।वही सीओ नित्यानंद दास ने बताया अंचल से जो भी सरकारी मदद है उन सभी को लेकर कवायद शुरू हो गई है,इन सब के अलावा हमारा प्राथमिकता है चितरामो में सड़क निर्माण हेतु आवश्यक प्रयास।ग्राम सभा ऑर्गेनाइज करवा कर प्रस्ताव ले रहे हैं जल्द धरातल पर कार्य प्रारंभ होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



