google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डॉग स्क्वायड के साथ छापेमारी मे 110 लीटर महुआ शराब बरामद तस्कर फरार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 अगस्त 2024 औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन मे डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस ने नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया सोन घाट के समीप व्यापक छापेमारी अभियान चलाया ।छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा 110 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया ।वहीं पुलिस को आने की भनक लगते ही शराब तस्कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भागने मे कामयाब रहे।थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।वहीं इस छापेमारी अभियान से शराब तस्करों मे हड़कंप है।इस कर्रवाई मे एस आई नरेन्द्र प्रसाद एवम सशस्त्र बल साथ रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)