दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर( बिहार ) 4 अगस्त 2024 नबीनगर थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत क्षेत्र के नबीनगर रोड दिग्घी गांव निवासी सौरभ कुमार गुप्ता पिता संतोष कुमार गुप्ता ने कुछ लोगो के विरुद्ध नबीनगर थाना मे आवेदन देकर मारपीट करने, गाली गलौज करने और रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराया है।थानाध्यक्ष नबीनगर को दिए गए आवेदन मे लिखा है कि शनिवार के शाम मे जब वह बाजार करके अपने घर लौट रहा था तब थाना क्षेत्र के सिमरी जैतिया गांव निवासी लक्ष्मी सिंह और राजू सिंह द्वारा उससे पैसे की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर अनलोगो द्वारा हॉकी स्टिक से मारपीट किया गया और गाली गलौज किया जाने लगा।वहीं भीड़ जमा होने पर पाकिट से 25 सौ रुपए छीनकर चले गए।जाते जाते धमकी दे गए है कि थाना पर केस करोगे तो जान से मार देंगे।थाने को दिए आवेदन मे कहा गया है कि आरोपित व्यक्ति दबंग किस्म के आदमी है।मामले मे थानाध्यक्ष द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई करने को आश्वासन दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



