ग्रामीणों के लिखित, मौखिक सूचना देने के बावजूद, नहीं हुई कोई कार्रवाई
समाज जागरण ब्यूरो
गुरमा/ सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के पईका ग्रामसभा बस्ती से खेत से सटा 11 हजार के विद्युत प्रवाहित तार एक पोल से दूसरे पोल की दूरी अधिक होने के कारण जगह-जगह लटक रहे है। 11हजार के प्रवाहित विद्युत तारों से ग्रामीणों के खेत खलिहान, पशुओं, टैक्टरो, वाहनों समेत आम जनमानस के लिए काफी खतरा बना हुआ है, जबकि इस सम्बंध में किसानों ने बिजली विभाग के सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से दर्जनों बार अवगत करवाया जा चुका है, बावजूद इसके भी आज तक कोई पहल नहीं किया गया है जो कभी भी, किसी बड़े दुर्घटना से कदापि इंकार भी नहीं किया जा सकता।
इसके पूर्व भी तेज हवाओं तूफानो के चलते तारो के टकराने से भी चिंगारियां निकलने से खेत खलिहानों में आग लगने से भी काफी क्षति होती रहती हैं।इसके बावजूद विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मूकदर्शक, निष्क्रिय बने, हाथ में हाथ धरे, चैन की बंशी बजाने में मशगूल हैं। विभागीय उदासीनता से जनमानस में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस सम्बंध में रमेश मिश्रा, विजेन्द्र मिश्रा, रामकरन, दिनेश केशरी, अनिल केशरी, दीनदयाल, राम कृपाल, सुधाकर सिंह, संतोष कुमार, राजेश इत्यादि ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय उच्चाधिकारियो से अविलंब ही जांच करवा कर उचित कार्रवाई करवाई जाने की मांग की है, जो जनहित में है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



