गाज़ियाबाद। राज नगर एक्सटेंशन स्थित Sanchar Residency सोसाइटी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब 12वीं मंज़िल से एक लिफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरी। हादसे के दौरान लिफ्ट में एक व्यक्ति मौजूद था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लिफ्ट अचानक तेज़ झटके के साथ नीचे की ओर आई और ग्राउंड फ्लोर पर ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज़ के साथ रुक गई। सोसाइटी के लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
निवासियों का आरोप है कि लिफ्ट में लंबे समय से तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन मेंटेनेंस टीम और सोसाइटी प्रबंधन ने शिकायतों पर उचित ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद सोसाइटी में ग़ुस्सा और दहशत का माहौल है।
फिलहाल लिफ्ट को बंद कर दिया गया है और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन भी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। निवासी लिफ्ट सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

साभार सोशल मीडिया x ग्रेटर नॉएडा वेस्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



