google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऑनलाइन उपस्थिति व गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में साइकिल से दर्ज कराया विरोध

समाज जागरण समाचार
संवाददाता – कुलदीप सिंह, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक नकहा में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी/समन्वय समिति का शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन आज दसवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने विरोध जताने के लिए आज साइकिल चलाकर अपने दैनिक कार्यों का निर्वहन किया।

कर्मचारियों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति तथा ग्राम सचिवों से गैर-विभागीय कार्य लिए जाने से कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा भी की गई।

आंदोलन स्थल पर सचिव शशि शेखर मिश्र, सतवीर राना, सर्वेश कुमार, प्रिया वर्मा, पूजा वर्मा, राहुल सिंह, आशुतोष वर्मा, अंजलि भास्कर, नेहा पांडे, मनीष सिंह, सोनू वर्मा, सुधीर कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)