पशु तस्करों के कब्जे से, 02 पिकप से 16 राशि गोवंश बरामद, 01 आरक्षी को तस्करों द्वारा पिकप से टक्कर मारकर किया घायल
ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में जनपद में गो-तस्करी, अन्तर्राज्यीय गो-तस्करों तथा वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.12.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर 02 पिकप से कुछ गोवंश को थाना करमा से नौगढ़ व मधुपुर रॉबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार वध करने हेतु ले जा रहे है। उक्त सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दो अलग-अलग टीमे बनाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर दोमुहिया पुलिया के पास घेराबन्दी की गई। जिसमें खुद को घिरता देखकर अपराधियों द्वारा भागने के प्रयास में पिकप से एक आरक्षी को टक्कर मारकर घायल कर दिया गया एवं भागने के दौरान पुलिस बल के उपर फायरिंग शुरु कर दी गई जिसमें आत्मरक्षा की जवाबी कार्यवाही में पुलिस बल द्वारा की गई फायरिंग में 02 अभियुक्तगण 01. नीरज कुमार पुत्र महेन्द्र भारतीय निवासी खुदई थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष एवं 02. मुन्ना पुत्र बीना निवासी चैनपुर भभुआ बिहार उम्र करीब 27 वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार हो गये है व कब्जे से 02 पिकप में 08-08 राशि गोवंश, , 02 अदद तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया एवं अन्य 03 अभियुक्त 1. भगवान यादव 2. विकास यादव पुत्रगण अज्ञात निवासीगण भभुआ बिहार 3. बलवन्त यादव पुत्र अज्ञात, अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घायल अभियुक्तगण एवं आरक्षी को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय, लोढ़ी पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर दिया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम कैमूर बिहार के रहने वाले है। हम लोगों का एक गिरोह है जो काफी दिनों से गो तस्करी का काम करते है। हम लोगों की गाड़ी में भगवान यादव, बलवन्त यादव एवं विकास यादव भी बैठे थे। हम लोग इन 16 राशि गोवंशों को मध्य प्रदेश (कलवरी) एवं मीरजापुर के बॉर्डर के पास से मिलकर लादे थे तथा नौगढ़ होते हुए बिहार ले जाकर वहां पर शातिर तस्कर क्रमशः नाटे, मुखिया और हाफिज को देते थे। इसकी पूर्व में भी कई बार हम लोग इसी योजना के तहत ले जाकर इन लोगों को दिये हैं। जिनके द्वारा वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



