कार्रवाई में दो मोटरसाइकिल जप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार
सिकटी।
सिकटी थाना पुलिस और एस एस बी की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक सफल ऑपरेशन में 149 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 02 मोटरसाइकिलों को जप्त किया। इस अभियान के दौरान अभियुक्त मिथलेश कुमार यादव, पिता जयराम यादव, निवासी सिंघिया, थाना सिकटी, जिला अररिया को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी और जप्त की गई सामग्री के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में अवैध कफ सिरप के कारोबार पर लगाम लगाने की उम्मीद है।
सिकटी पुलिस और एस एस बी की टीम द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई की व्यापक सराहना की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



