दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है । थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चौराही गेट के समीप एक कार से अंग्रेजी शराब की खेप को पकड़ा है वही कार की तलाशी के दौरान 191 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।जबकि तस्कर पुलिस के हाथ नहीं आया थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब और कार को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब का निर्माण,भंडारण,सेवन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तत्पर है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



