दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नवीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण,भंडारण,सेवन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार तत्पर है। इसी क्रम मे थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव से अवैध चुलाई देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज काे गीरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि इस क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध गुप्त सूचना पर पुलिस ने कारवाई करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।शराब को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



