बड़कागांव, संवाददाता।
बुढ़वा महादेव में होने वाले श्रावणी मेला को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल व संचालन थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने किया। बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध लोगों से एक-एक कर विचार दिया। जिसमें कांवरिया जुलूस में भड़काऊ गाना नहीं बजाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए बुद्धिजीवीओं को सहयोग करने की अपील किया।वहीं पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा की आपसी सौहार्द के साथ श्रावणी मेला का आयोजन हो आपसी मनभेद ना पाले। मिलजुलकर त्योहार को मनाए।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने सभी पंचायतों के चयनित जनप्रतिनिधियों द्वारा सहयोग करने की अपील किया। मौके पर मौजूद प्रमुख फुलवा देवी ने कहा कि महूदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव में आयोजित मेला व पूजा को संपन्न कराने को लेकर बुढ़वा महादेव में समिति का सारहणीय योगदान रहता है।वहीं बैठक का धन्यवाद ज्ञापन अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने किया। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,प्रमुख फुलवा देवी , 20सुत्री अध्यक्ष हार्दिक तबस्सुम,प्रखंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल, उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, पूर्व डीएसपी मुटुधारी महतो,एसआई सुदेश कुमार, प्रभात कुमार सिंह, भगवान सिंह,मुखिया बासुदेव यादव, पूर्व मुखिया भीखन महतो,मुखिया प्रतिनिधि चंदनपुरी,पूर्व मुखिया दीपक दास, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार , पंसस रितेश ठाकुर,जिला परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, सुरेश महतो, रामसेवक सोनी ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य अली , शमशेर आलम, प्रेमचंद महतो ,इंद्रजीत कुमार , बजरंग दल सहसंयोजक सत्यजीत विद्या अलंकार, श्रीकांत निराला, इंद्र भूषण,सुरेश महतो , राजेश कुमार , रवि महतो , रामधनी महतो,पंसस प्रतिनिधि अरुण कुमार, बालेश्वर महतो, सीताराम ,शिबू मेहता, किशोर कुमार, मनीष पांडे,आसिफ असगर, मोहम्मद इंतसार आलम, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



