google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नगरपालिका कालांवाली के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मारी बाजी, सिकन्दर सिंह वाहिया बने उपाध्यक्ष

3 वोटों की प्रचड़ जीत से प्रतिद्वंदी को किया परास्त
कालांवाली 17 फरवरी 2026 (सुरेश जोरासिया) नगर निकाय कालांवाली के आम चुनाव होने के पश्चात लम्बे समय से उप प्रधान का पद रिक्त था। प्रशासन कि और से विभागीय कार्यवाही करते हुऐ 17 फरवरी को नगर निकाय आम चुनाब में उपप्रधान पद के लिए मतगणना करवाने का ऐलान किया गया। उप प्रधान पद के लिए पार्षदों ने अपनी कमर कस ली और मैदान में कुद पडें बैठको का दौर चलने लगा अंतिम दिन तक कोई सहमति नही बनी। विधायक शशीपाल कहेरवाला कालांवाली एवं प्रधान महेश झोरड़ कालांवाली की आखिर मेहनत रंग लाई और कांग्रेस पार्टी कि ओर वार्ड नं0 10 के पार्षद सिकन्दर वाहिया को मैदान में उतारा गया। सत्ताधरी भाजपा पार्टी कि ओर से भरपूर मेहनती कि गई कुल वोट 17 पोल हऐ जिसमे से एक वोट नगरपालिका अध्यक्ष का शामिल है। सिकंदर सिंह वाहिया को 13 वोट से प्रचड़ जीत प्राप्त हुई सत्ताधी पार्टी भाजपा से हरविन्द्र सिंह को मात्र 4 वोट ही हासिल कर पाऐ। भाजपा पार्टी पार्षदों का दिल नही जीत पाई। उपमंडल अधिकारी मोहित कुमार के द्वारा सिकंदर सिंह को बधाई देकर विजय प्रमाण-पत्र दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता खुशी में ढोले नगाड़ों कि थाप पर झूम उठे। उपप्रधान सिकन्दर सिंह वाहिया ने सभी पार्षदों व विधयाक शशीपाल केहरवाला तहदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने ने कहा कि यह मेरी जीत नही आप सभी की जीत है मैं अपनी जिम्मेवारी पुरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाऊंगा। इस मौके पर विधायक शशीपाल केहरवाला, प्रधान महेश झोरड़, जिलाप्रधान प्रदीप जैन, पार्षद सुख्जिन्द्र सिंह बब्ली, प्रतिनिधि गौतम शर्मा, सोनी आदि मंड़ीवासी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)