google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक

नगवा में सम्पादन हेतु गांधी मैदान पर आयोजित प्रज्ञा मंडलों की बैठक संगोष्ठी*

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। अखिल विश्व गायत्री परिवार संस्थापक युग ऋषि परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व वंदनीया माता भगवती देवी के सूक्ष्म संरक्षण में पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण के साथ साथ 21वीं सदी उज्जवल भविष्य, भारतीय सनातन परंपरा अनुरूप सुसंस्कारीत कुटुंब परिवार का निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में ग्राम नगवा गांधी मैदान पर दिनांक 2 अप्रैल से 5 अप्रैल 2025 तक चलने वाले 4 दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपादन हेतु नगवा में प्रज्ञा मंडल द्वारा आयोजित बैठक संगोष्ठी के बीच मुख्य अतिथि जिला ट्रस्टी डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति ने कहाँ की गायत्री परिवार के विचार को विभिन्न संस्कारों, दीपयज्ञ आदि के माध्यम से जन जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा ने तीर कमान लेकर अपने धर्म संस्कृति देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी जिसे आदिवासी गिरिवासी कों समझना होगा और नशा से दूर चरित्र परिवार एवं राष्ट्र निर्माण के लिए त्याग करना होगा।

विशिष्ट अतिथि जिला ट्रस्ट्री शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा, राधा रमन चौबे एवं तहसील समन्यवयक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहां की अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के दिशा निर्देश पर समस्त प्रज्ञा मंडलों में विभिन्न संस्कारों, दीपयज्ञ व यज्ञओं के माध्यम से 21वीं सदी उज्जवल भविष्य एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण की परिकल्पना को साकार के लिए 24 कुण्डीय यज्ञ नगवा में आयोजित हो रहा जिसे मिलकर आत्मीय सनातन स्वरुप दिव्य एवं भव्य घर घर सम्पर्क स्थापित कर बनाया जायेगा। तहसील समन्वयक ने कहाँ लगभग 10 से 15 हजार छात्र-छात्राओं के बीच संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपादन कर जन जागरण सनातन संस्कृति के प्रति गायत्री परिवार कर रहीं साथ हीं पुराने गायत्री परिवार के जन शिवशंकर कुशवाहा, हुलास यादव, रामदास कुशवाहा सहित प्रज्ञामण्डल दुद्धी, विढमगंज, सागोबांध, मीठीनिया, नरखोरिया, नगवा रेणुकूट आदि गायत्री आदि की भूरी भूरी प्रशंसा किया गया। पूज्य गुरुदेव के जप,तप,त्याग के जीवन पर प्रमुखजनों ने प्रकाश डाला और उनके बताएं मार्ग पर चलने की बात बतायी। संगोष्ठी बैठक को रामभूषण उपाध्याय, पूर्व बीटीसी हरिकिशन प्रसाद एवं धर्मजीत प्रसाद, प्रेमचंद गुप्ता द्वारा संबोधन में मार्गदर्शन किया गया। संचालन प्रज्ञा मंडल नगवा अध्यक्ष शिव कुमार द्वारा किया गया। बैठक संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्ञा की देवी माँ गायत्री व पूज्य गुरुदेव, माता जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित उपरान्त शहीद स्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा व सुराजी स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

24 कुण्डीय यज्ञ की सफलता पर कार्य करने की कार्ययोजना अनुसार समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक पन्नालाल कुशवाहा, विजय कुमार, इंद्रमणि देवी, भगमनिया देवी, डॉक्टर रामनाथ प्रजापति, महेश कुमार, सहित गायत्री परिवार व स्थानीय ग्रामीण सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

  • **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’**
    *नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
  • दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
  • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
  • IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित
    150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
  • गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
    सोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)