नारदीगंज,नवादा:-श्रम विभाग व जन साहस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को ग्राम कचहरी कहुआरा में ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्षता सरपंच नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने की।प्रखण्ड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गौतम कुमार के निर्देशन में ग्रामीणों का ई-श्रम कार्ड बनाया गया है।इस मौके पर फाउंडेशन के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार,खुशबू कुमारी,शैलेश कुमार,पिंटू कुमार ने गांव के 30 श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड के लिए निबंधन किया। कार्यक्रम के दौरान हेल्प लाइन नंबर, बीओसी डब्लू व आयुष्मान कार्ड के बारें में विस्तार से चर्चा की। बताया गया कि ई-श्रम कार्ड बनने से श्रमिकों को सरकारी लाभ मिलेगा। अगर कार्डधारकों को कहीं भी दुर्घटना में मौत हो जाती है,तो दुर्घटना बीमा के तहत उसके आश्रितों को 2 लाख रुपये मिलने का प्रावधान है। कहा गया ई-श्रम कार्ड सभी श्रमिक परिवार का बनाया जायेगा। मजदूरों का एक राज्य से दूसरे राज्य में काम करने पर उनका एक डाटा बेस बनेगा। इसलिए सरकार को श्रमिकों को लाभ देने में सहूलियत होगी। साथ ही यह जानकारी होगी कि इस राज्य में दूसरे राज्य के कितने श्रमिकों को काम मिला हुआ है।कितने निबंधित मजदूर हैं।निबंधित मजदूरों को दुर्घटना बीमा का भी लाभ दिया जायेगा।इसके उपरांत ग्राम कचहरी में भूमि विवाद से संबंधित दो मामले भी आये।सरपंच नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया भूमि विवाद से आये मामले को ऑन स्पोर्ट निष्पादन किया गया है। मौके पर लाभुक चंचला देवी, पूनम देवी,सुगनी देवी समेत अन्य श्रमिकों का ई -श्रम कार्ड के लिए निबंधित किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



