google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सम्मान विदा किए गए नारदीगंज के स्थानांतरित थानाध्यक्ष मोहन। 

नारदीगंज नवादा:-थाना परिसर नारदीगंज में  बुधवार की देर शाम   विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस आयोजित कार्यक्रम में  स्थानांतरित थानाध्यक्ष मोहन कुमार को सम्मानित कर विदाई दी गई। वही नवपदस्थापित थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को स्वागतं व सम्मान दिया गया। समाजसेवी कमलेश प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों व क्षेत्र के सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं व बुद्धजीवियों  को उपस्थिति देखी गई। इस अवसर पर पर बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा, सीओ अमिता सिन्हा, राजस्व पदाधिकारी अर्चना कुमारी,हिसुआ सर्किल इंस्पेक्टर सुजय कुमार विद्यार्थी, नरहट थानाध्यक्ष मो0 सरफराज  अहमद,एसआई अंजली कुमारी,एसआई ज्योति शिखा,एएसआई बिनोद कुमार यादव समेत क्षेत्र के गण मान्य लोग मौजूद थे। मौके पर वक्ताओं ने नारदीगंज में 28 माह के कार्यकाल में थानाध्यक्ष मोहन कुमार के कुशल नेतृत्व के साथ साथ सफल कार्यों की  विस्तार से चर्चा किया। वे 5 फरवरी 2020 में नारदीगंज थाना में पदभार ग्रहण किये थे।इस मौके पर विदा लेे रहे थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र के साथ फूल माला देकर उपस्थित लोगों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों व प्रबुद्ध लोगो ने कहा कि एसएचओ के रूप में वे सामाजिक समरसता बनाते हुए जो कार्य किया गया उसे भुलाया नहीं जा सकता। समारोह ने विदा ले रहे थानाध्यक्ष अचानक भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि नारदीगंज की जनता, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों समेत अन्य लोगो जो समय समय पर सहयोग व प्यार मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता।इस दौरान भूलवश कोई भूल हो गया होगा,तो क्षमाप्रार्थी हूं। उन्होंने कहा आने वाले थानाध्यक्ष के साथ भी अपना सहयोग देते रहने का आग्रह किया। मौके पर पूर्व मुखिया प्रो0 उपेन्द्र नारायण सिंह,पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव सिंह,पूर्व प्रमुख गौरी सिंह,मुखिया अजय पंडित,मुखिया शशिभूषण कुमार उर्फ वेणु यादव,मुखिया दिनेश कुमार, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रामाधीन कुमार चौहान, पूर्व मुखिया संजय कुमार,समाजसेवी राजेश कुमार चौहान,पैक्स अध्यक्ष सिधेश्वर यादव,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा,अर्जुन यादव,कैलाश प्रसाद यादव,बाला जी, डब्लू लाल,शंकर कुमार सोनी,बबुआ जी  समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)