google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर से 30 बोतल देसी शराब बरामद धंधेबाज गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 24 सितंबर 2024 नबीनगर थाना पुलिस ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 3 दास मोहल्ला से गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए झारखंड निर्मित देसी शराब बरामद किया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के दास मोहल्ला से अजय दास पिता लालचंद दास ग्राम दास मोहल्ला नबीनगर को 180 एम एल के 30 बोतल झारखंड निर्मित देसी टनाका शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक् द्वारा बताया गया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।यह कारवाई एस आई संजय कुमार एवम सशस्त्र बल द्वारा किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)