google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर टेस्ट में बारिश से बिघ्न की संभावना से परेशान खेल प्रेमी

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां 27 सितंबर सेभारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक ग्रीन पार्क मैदान में टेस्ट मैच होने जा रहा है। इस दौरान बारिश से टेस्ट मैच में विघ्न भी पड़ सकता है जिसको लेकर आयोजक और खेल प्रेमी भी परेशान है। फिलहाल मौसम विभाग द्वारा अब तक जो जानकारी मिली है । उसके मुताबिक
भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट में संभावित बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है । वहीं दूसरी वह मौसम विभाग ने भी 27 सितंबर से शुरू होने वाले 5 दिवसीय मुकाबले के दौरान 4 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक इससे मंगलवार और बुधवार बूंदाबांदी और गुरुवार-शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 27 सितंबर को मैच के पहले दिन हल्की से भारी बारिश की आशंका जताई है। जिसको लेकर आयोजकों और खेल प्रेमियों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई पड़ रही हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)