google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मैकडोनाल्ड और इंपीरियल ब्लू सहित 3000 लीटर विदेशी शराब बरामद

दैनिक समाज जागरण, सुधांशु रंजन
संवाददाता पटना (सीटी)

पटना (बिहार) बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन आए दिन शराब माफियों द्वारा सरकार को ठेंगा दिखाते हुए लाखो की आमदनी कर रहे है । शराब माफियों पर सरकार पूरी तरह से अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है । इसी क्रम में पटना पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया है । मामला पटना सिटी के बायपास थाना अंतर्गत कसेरा धर्मकांटा के पास का है जहां पुलिस ने ट्रक संख्या WB73D6277 में तीन हजार विदेशी शराब के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया की चालक का नाम प्रकाश कुमार है और वह राजस्थान का रहने वाला है । चालक के पास से पांच हजार नगद सहित मोबाइल व आई डी कार्ड को बरामद किया गया । पूछताछ में चालक ने बताया कि माल़ को बरही में दिया गया था जिसको पटना में सप्लाई करना था । इसी क्रम ने पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की । ट्रक में मैकडोनाल्ड और इंपीरियल ब्लू ब्रांड के 3000 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया । ट्रक में तहखाना बनाकर उसमे शराब को रख कर उसके ऊपर जुट का बोरा रखा गया था जिससे शराब को छुपाया जा सके । पुलिस अभी चालक के फास्ट टैग,मोबाइल लोकेशन व ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य बरामद कागजों की छानबीन कर रही है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)