मथुरा। जनपद के बरारी में अक्षय तृतीया पर्व वृद्धा आश्रम में रहने वाले वृद्ध माता पिता के निमित्त नर सेवा नारायण सेवा की गई। इसमें सर्व प्रथम संस्था के अध्यक्ष संजय पाराशर द्वारा श्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व पत्रकार रजत शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।संस्था के सितारे निमेष शर्मा सिंगर, अंकित वाधवा सिंगर व अर्जुन खरे सिंगर ने भजन कीर्तन करके सभी का मन मोह लिया। आज मु्ख्य रूप से उपस्थित हुए रजत शर्मा पत्रकार को श्री राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक परिवार का मीडिया प्रभारी मनोनित किया व नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली माताओं ने बहुत ही सुंदर भजन गायन किया। साथ ही सभी ने बहुत ही स्वाद से प्रसादी ग्रहण भी की। इस अवसर पर श्री राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती शालिनी संजय पाराशर ने कहा कि हमारा मूल मंत्र है नर सेवा नारायण सेवा हमारी संस्था सदैव सेवा के लिए तैयार रहती हैं।
इस अवसर पर नव नियुक्त मीडिया प्रभारी रजत शर्मा ने कहा कि हम अदेव हर संभव मदद के लिए तैयार है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजय पण्डित पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा सौभाग्य है कि आज अक्षय तृतीया पर्व पर हमको नारायण सेवा का अवसर मिला है। श्री राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक परिवार सदैव तत्पर है सेवा के लिए। आज के प्रोग्राम में संस्था के अध्यक्ष संजय पाराशर ने सभी साथियों व सहयोगी जन का बहुत बहुत धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय पण्डित पाराशर, शालिनी पाराशर, निमेष शर्मा, अंकित वाधवा, अर्जुन खरे, पत्रकार रजत शर्मा लोग आदि लोग मौजूद रहे।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 24 अप्रैल 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 24 अप्रैल 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें धार्मिक यात्रा…
- संदिग्ध परिस्थितियों में हैंडपंप पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिससमाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांवा में रमेश अगरिया पुत्र शंकर अगरिया उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाराम के घर के रोड के दक्षिण साइड हैंड पंप के फाउंडेशन पर मृतक पाया गया दिनांक 23/4/ 26 गांव वालो ने देखा कि कोई आदमी…
- बालू लदा ट्रक पलटने से चालक की दर्दनाक मौतसमाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास उस समय हुआ जब बालू लादकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित…
- सीओ कार्यालय पर तैनात स्टेनो वेद प्रकाश सिंह का हुआ ट्रांसफरसीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी दुद्धी से दी गई भावभीनी विदाई, समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। पुलिस उपाध्यक्ष दुद्धी कार्यालय पर लगभग 1 वर्षों से कार्यालय में पुलिस स्टेनो के पद पर तैनात वेद प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जिला मुख्यालय सोनभद्र सीओ सिटी कार्यालय पर होने के उपरांत आज दिन बुधवार को सीओ कार्यालय दुद्धी पर विदाई…
- नगर पंचायत दुद्धी के सार्वजनिक स्थानों एवं पोलों पर लगे होर्डिंग बैनर हटाए गएसमाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा कस्बे में लगे पोल से बैनर एवं होर्डिंग हटाए जाने का अभियान शुरू हुआ तो देखने वालों की भीड़ उमड़ गई और हर कोई यह जानना चाहता था कि चुनाव अचार संहिता लागू हों गई क्या या कोई और बात हैं, जिसे लेकर नगर पंचायत बैनर होर्डिंग हटवाने…








