google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 325 गर्भवती महिलाओं की हुयी जांच

*16 मरीजों को किया गया जिला अस्पताल रेफर।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर आज सोमवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम में कुल 325 गर्भवती महिलाओं की जॉच की गयी। 26 गर्भवती हाईरिस्क(उच्च जोखिम)में पायी गयी। 16 गर्भवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ डॉ0 नन्दआसरे ने बताया कि शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से हर महिने की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें बीपी शुगर एचआईवी हीमोग्लोबिन आदि जांच की जाती है और मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराया जाता है।
डॉ0 मनु चतुर्वेदी ,ब्लाक कार्यक्रम प्रबन्धक बसंतलाल श्रीवास्तव,अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव, बीसीपीएम संगीता कुमारी , एचईओ सतीश गुप्ता,स्टाफ नर्स अंजना सिंह ,संजू कुमारी ,रोजमेरी बोथा फार्मासिस्ट राकेश कुमार ,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,सीएचओ बजरंग सिंह राठौर,अंकुश कुमार ,साधना कुमारी, पल्लवी वर्मा , अर्चना कुमारी, एनएम देवस्मिता, सुचिता सिंह, भानुमति , राजकुमारी ने सहयोग किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)