google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जिनेवा में आईएलओ के वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

*अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलओ)9जून से11जून तीन दिवसीय स्विटरजरलैंड स्थित जिनेवा में।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
शिवपुर के विधायक कैबिनेट मंत्री माननीय अनिल राजभर एक शिक्षित नेता है जो छात्र संघ के चुनाव से राजनीति शुरू किया। भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए स्विट्जरलैंड स्थित जिनेवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक यह अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) का 113वां सत्र है, जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के श्रम मंत्री को केंद्र सरकार ने भारतीय त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में नामित किया है। यह सम्मेलन जिनेवा और स्विटज़रलैंड में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में यूपी के श्रम मंत्री 9 जून से 11 जून 2025 के बीच जिनेवा में तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन शामिल हुए।
भारत अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का संस्थापक सदस्य है, जिसके नाते जिनेवा में आईएलओ के वार्षिक अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में एक उच्च स्तरीय त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के जरिए भारत हिस्सा लेता आ रहा है।इस बार सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के शामिल होने से प्रदेश एवं विधानसभा के लिए गर्व की बात है।
युवा पुरस्कार विजेता,एडवोकेट व प्रतिनिधि प्रिन्स चौबे जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा ने उदयपुर में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर उनके सराहनीय योगदान पर बधाई दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)