शहडोल 26 दिसंबर 2024:- मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आज जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पतखई में जन कल्याण शिविर आयोजित किया गया। जन कल्याण शिविर को संबोधित करते हुए संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश ने कहा कि इस अभियान के तहत जन समस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने लोगों को पंचायत विभाग,स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
जन कल्याण शिविर में 45 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 36 आवेदनों का निराकरण किया गया सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा किसान सम्मान से संबंधित प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया साथ ही खसरे को नकल और फौती के दस्तावेज वितरित किए गए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



