दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 20 जुलाई 2024 नवीनगर थाना क्षेत्र से एक बाइक से 36 बोतल किंगफिशर बीयर बरामद किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर एस आई संजय कुमार एवं टीम ने तोल गांव के समीप घेराबंदी कर एक हीरो होंडा बाइक को रुकवाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देख बाइक चालक बाइक छोड़कर भागने मे कामयाब रहा। बाइक की तलाशी के दौरान 36 बोतल किंगफिशर बीयर बरामद किया गया । थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि बीयर और बाइक को जप्त थाना लाया गया है और अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



