google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनपद की 36 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले आयोजित

1549 लाभार्थियों को मिली निःशुल्क जांच व उपचार सुविधा

गौतम बुद्ध नगर, 14 दिसंबर। शासन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देशों के क्रम में रविवार को जनपद के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सफल आयोजन किया गया। इनमें 15 नगरीय एवं 21 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहे। आयोजित मेलों के दौरान कुल 1549 लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों में सामान्य रोगों के साथ-साथ ज्वर, सर्दी-खांसी, श्वसन रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं त्वचा रोगों की जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा विभिन्न जांच सेवाएं भी प्रदान की गईं। ज्वर से पीड़ित मरीजों की जांच कर गंभीर मामलों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर संदर्भित किया गया।

स्वास्थ्य मेलों के दौरान शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए आमजन को ठंड से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। नागरिकों को पर्याप्त ऊनी वस्त्र पहनने, गरम पानी का सेवन करने, बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से सुरक्षित रखने तथा सर्दी-खांसी या बुखार के लक्षण दिखाई देने पर शीघ्र निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई।

इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौला, होशियारपुर तथा ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र बरौला एवं सेक्टर-22 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवा उपलब्धता, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, स्वच्छता एवं मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों को सायं 4 बजे तक सुचारू रूप से संचालित करने एवं सभी ज्वर रोगियों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनपद में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसका लाभ बड़ी संख्या में आमजन ने उठाया। सौजन्य: सूचना विभाग, गौतम बुद्ध नगर


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)