दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
भगवान बिरसा मुंडा की 124 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कुचाई प्रखंड क्षेत्र के दलभंगा में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर 39 मौजा दलभंगा पदाधिकारीयों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद 39 मौजा दलभंगा के निर्देश मानसिंह मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति की संरक्षक थे। जल जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया। वहीं मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ज्ञान का उजियारा भी फैलाया उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों सांस्कृतिक धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मानसिंह मुंडा मुखिया करम सिंह मुंडा धर्मेंद्र कुमार मुंडा मोहनलाल मुंडा सुखलाल मुंडा रामचन्द्र मुंडा कृष्ण मुंडा सोनामनी मुंडा चांदमनी मुंडा लखीराम मुंडा रवींद्रमुंडा संतोष मुंडा सोहराई मुंडा, आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



