google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शेयर बाजार से कमाई के 4 तरीके, चौथा तरीका सबसे फायदेमंद, झुनझुनवाला इस तरकीब से ही बने थे अरबपति निवेशक

शेयर बाजार से पैसा कमाना आसान नहीं है लेकिन मुश्किल भी नहीं है. हालांकि, स्टॉक मार्केट में आने वाले ज्यादातर निवेशक शुरुआत में पैसा गंवाते हैं. इसके बाद कहते हैं कि ये तो सट्टा बाजार है. लेकिन, ऐसा नहीं है क्योंकि शेयर मार्केट में आप पैसा गंवा रहे हैं तो इसका मतलब है कि कोई और पैसा कमा रहा है. दरअसल शेयर मार्केट की बुनियादी समझ नहीं होने के कारण आम निवेशकों के साथ ऐसा होता है. अगर आप शेयर बाजार से अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो पहले यह तय करें कि आपको इस बाजार में काम कैसे करना है. दरअसल शेयर बाजार में ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग कई तरह से की जाती है. लेकिन, इनमें 4 प्रमुख स्ट्रेटेजी हैं इन्ट्रा डे ट्रेडिंग, स्कॉलपिंग ट्रेडिंग, स्विंग ट्रेड और पॉजिशनल ट्रेडिंग. शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले लाखों निवेशकों ने इनके बारे में सुना जरूर होगा. लेकिन, कभी इन पर गौर नहीं किया है.

इन सभी ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी के अपने फायदे हैं लेकिन अगर आप सुकून के साथ शेयर बाजार से पैसा कमाना चाहते हैं तो इनमें से एक रणनीति सबसे बेहतरीन है जो सभी के लिए फायदेमंद साबित होती है.

इंट्रा डे ट्रेडिंग
शेयर बाजार से पैसा कमाने के लिए लोग रोजाना इंट्रा ट्रेडिंग करते हैं. इसमें शेयर को खरीदकर उसी दिन बेचना होता है. इसके बाद जो भी मुनाफा हो या नुकसान झेलना पड़ता है. खास बात है कि इंट्रा डे ट्रेडिंग में ब्रोकर्स से पैसा उधार मिल जाता है. फिर भी ज्यादातर निवेशक इंट्रा डे ट्रेडिंग में नुकसान उठाते हैं.

स्कालपिंग ट्रेडिंग
स्कालपिंग, इंट्रा डे ट्रेडिंग का ही एक हिस्सा है, जिसमें ट्रेडर या निवेशक बहुत छोटे समय 15 से 30 मिनट या आधे से एक घंटे में किसी शेयर को खरीदकर बेच देते हैं. हालांकि, स्कालपिंग ट्रेडिंग बहुत ही प्रोफेशनल ट्रेडर करते हैं. क्योंकि, इसमें रिस्क बहुत ज्यादा होता है.

स्विंग ट्रेड
स्विंग ट्रेड, एक ऐसी ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी है जिसमें किसी शेयर को शॉर्ट से लेकर मीडियम टर्म के लिए खरीदा जाता है. यह अवधि एक सप्ताह से लेकर 1 महीने तक हो सकती है. स्विंग ट्रेडिंग, हमेशा से निवेशकों के लिए फायदेमंद रही है. क्योंकि, इसमें किसी स्टॉक में पैसा लगाने के बाद टारगेट प्राइस हासिल करने का पर्याप्त समय मिल जाता है. मान लीजिये आपको लगता है कि XYZ शेयर जिसकी मौजूदा कीमत 130 रुपये है और यह कुछ दिनों में 140 रुपये तक जा सकता है लेकिन शेयर में यह तेजी एक या दो दिन में आए यह संभव नहीं है. इसमें 15 दिन या महीनाभर भी लग सकता है. ऐसे में स्विंग ट्रेडिंग ज्यादा फायदेमंद होती है.

पॉजिशनल या लॉन्ग टर्म ट्रेडिंग
सबसे आखिरी में हम बता रहे हैं फायेद वाली ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी जिसे, पॉजिशनल या लॉन्ग टर्म ट्रेडिंग कहा जाता है. इसमें निवेशक लंबी अवधि के लिए किसी शेयर में पैसा लगाता है. यह अवधि 6 महीने से लेकर सालभर या 5 वर्ष तक हो सकती है. देश में जितने बड़े निवेशक हैं उन्होंने लॉन्ग टर्म ट्रेडिंग से पैसा बनाया है, इसे वैल्यू इन्वेस्टिंग के नाम से भी जाना जाता है.

आप देख सकते हैं कि जिन निवेशकों ने कोरोना महामारी के समय मार्च 2020 में बाजार में हुई बड़ी गिरावट पर पैसा लगाया था आज 4 साल बाद उनका पैसा 3 से 4 गुना तक हो गया है. इसलिए शेयर बाजार से पैसा कमाने के लिए पॉजिशनल या लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट को सबसे अच्छा माना जाता है. दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला का हमेशा वैल्यू और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टिंग पर जोर रहा. उन्होंने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टिंग से काफी पैसा कमाया.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)