google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

44 वर्ष के एक युवक  पोखर में डूबने से हुई मौत परिजनों में  हुआ शौक की लहर

सुभाष जी जिला संवाददाता हिंदी समाज जागरण सहरसा

(सहरसा) सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर वार्ड नंबर 3 में शनिवार को पोखर मे डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक उमाकांत साह 44वर्ष शनिवार की दोपहर मवेशी का चारा लेकर घर आ रहा था। रास्ते में गांव से पश्चिम बहियार में पोखर पार पर पैड़ फिसलने से वह घास के साथ पोखर में डूब गया।जिससे उसकी मौत मौके पर ही हों गई।ग्रामीणों द्वारा जब तक पोखर से उसे बाहर निकाला गया तब तक उमाकांत साह की  मौत पानी में ही हो गई।मृतक खेती और पशुपालन कर परिवार और अपना जिविकोपार्जन करता था।दो पुत्री एक लड़का है।अचानक परिवार में मुख्य कमाई सदस्य की मौत होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक की पत्नी अनार देवी,पुत्र दिलखुश कुमार,पुत्री सुजीता और रेणु सहित सभी परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर थाना में पदस्थापित एस आई संदीप राम,सहित अन्य जवान और राजस्व कर्मचारी पिंकी कुमारी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर मृतक की शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुट गई हैं।इधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर ग्रामीणों की भीड़ जूट गई। पंचायतके मुखिया लक्ष्मण राम सरपंच दिलीप शर्मा पूर्व प्रमुख अनिल यादव भालटू यादव,वार्ड सदस्य मोहित कुमार,धिरेन्द्र महतों,अजय कुमार,रामकिशोर यादव,जयकांत साह सहित अन्य ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से पिड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन की सहायता राशि उपलब्ध कराने का मांग किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)