google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पलामू जिला के 45 हेडकांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा मिला है.

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 28फरवरी2023:-पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को जारी किए गए आदेशों में तत्काल प्रभाव से 45 हेडकांस्टेबलों को एएसआई के पद पदोन्नति दी है.
एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पलामू एसपी ने पदोन्नति पाने वाले पुलिस कर्मियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी. पलामू एसपी के तरफ से जारी किए गए आदेशों में जिला में कार्यरत 45 हेडकांस्टेबल को परोन्नति दी गई .
बता दे कि जिला में हेडकांस्टेबलों को एएसआई पद पर पदोन्नति मिलने के बाद काफी हद तक जांच करने में अधिकारियों की कमी पूरी होगी जाएगी. अभी तक कई मामलों में जांच एएसआई और इससे ऊपर के अधिकारियों को दी जाती है.प्रमोशन मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के पास अब और 45 एएसआई रैंक के पुलिस कर्मचारी हो गए जिससे लंबित जांच में भी तेजी आएगी.परोन्नति पाने वाले में से शहंशाह सिद्दीकी ,भगवान सिंह ,एनाम अली,प्रेम नारायण रजक, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार ,आनंद प्रसाद रजवार सहित एसआई उपस्थित थे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)