समाज जागरण गौतम कुमार अनुमंडल संवाददाता दाउदनगर
औरंगाबाद (बिहार)27 फरवरी 2023: – गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के समीप भूमि विवाद को लेकर सोमवार की दोपहर दो पक्षों में मारपीट एवं फायरिंग की घटना घटित हुई है। जिसमें देवहरा पंचायत के परासी गांव निवासी सौरव कुमार, अमन कुमार, ऋषिकेश कुमार, छोटू कुमार घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि परासी गांव निवासी स्वर्गीय शत्रुघ्न शर्मा के पुत्र शशिकांत कुमार द्वारा अपनी माता मीना देवी का खाता संख्या 41, प्लॉट 2690 में मकान बनाने का कार्य किया जा रहा था। उसी दौरान गोह निवासी दिनेश दुबे अपनी जमीन बताकर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर गाली गलौज मारपीट की तथा सभी लोगों को जान मारने का धमकी भी दिया है। वहीं मुन्ना त्रिवेदी द्वारा ऋषि कुमार पर जान मारने की नियत से गोली बारी किया गया है।गाली गलौज एवं मारपीट की घटना में अमन कुमार, सौरभ कुमार एवं छोटू कुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलेश पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनेश दुबे, प्रभु दुबे, ओमकार दुबे एवं गिरीश दुबे को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्रथम पक्ष के शशिकांत कुमार द्वारा लिखित आवेदन दी गई है तथा दूसरे पक्ष द्वारा भी आवेदन दी गई है। दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। समाचार संकलन तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



