*01 मरीजों को किया गया जिला अस्पताल रेफर।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर आज मंगलवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम में कुल 49 गर्भवती महिलाओं की जॉच की गयी। 4 गर्भवती हाईरिस्क(उच्च जोखिम)में पायी गयी। 01 गर्भवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।540 आवश्यक जांच किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ डॉ संतोष कुमार ने बताया कि शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से हर महिने की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें बीपी शुगर एचआईवी हीमोग्लोबिन आदि जांच की जाती है और मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराया जाता है डॉ. नन्दआसरे और डॉ0 मनु चतुर्वेदी , ब्लाक कार्यक्रम प्रबन्धक बसंत लाल श्रीवास्तव ,अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता, बीसीपीएम संगीता कुमारी , स्टाफ नर्स अंजना सिंह ,संजू कुमारी ,रोजमेरी बोथा फार्मासिस्ट विद्या प्रकाश दुबे , फार्मासिस्ट राकेश कुमार ,एल टी लक्ष्मीनारायण ,सूरज सिंह पटेल,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,सीएचओ नेहा पटेल, नेहा झा एएनएम सुचिता सिंह, इंद्रकला, देवस्मिता ,सुनीता कुमारी, भानुमति समस्त आशा संगिनी और आशा सहित वार्ड ब्याय सेवालाल का सहयोग रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



