समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। पीएचसी हरहुआ पर आज मंगलवार को 30 महिलाओं का बंध्याकरण हुआ।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने अवगत कराया कि आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर एम्बुलेंस के जरिये लाभार्थी को केंद्र लाया गया जहाँ पर विशेषज्ञ सर्जन डॉ0 सन्तोष यादव ने ऑपरेशन किया गया। लाभार्थी को टांका कटने तक भारी सामान न उठाने व दिए गए किट का नियमित उपयोग कर सामान्य भोजन लें और ठंड से बचकर रहें। आशा कार्यकर्ता को प्रति लाभार्थी ₹200/और लाभार्थी के खाते में ₹2000/अगले दिन भेज दी जाती है। ऑपरेशन बाद हर लाभार्थी को एम्बुलेंस के द्वारा उनके घरों तक भेजा गया।महिलाओं की आवश्यक जाँच लैब टेक्नीशियन लक्ष्मीनारायण व सूरज सिंह पटेल ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



